crime
लेडी डॉक्टर को प्यार में मिला धोखा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट बाथरूम में फ्लश कर बहाया
जाने क्या है पूरा मामला
लेडी डॉक्टर अभिलाषा कुमारी और वॉर्ड पार्षद वेद प्रकाश के बीच अफेयर पिछले 2 साल से चल रहा था। आखिरकार वो मौका भी आया जब डॉक्टर अभिलाषा ने वेद से शादी के लिये कहा। उधर डॉक्टर अभिलाषा के घरवालों को भी उनके अफेयर की भनक थी लिहाजा उनकी तरफ से डॉक्टर बेटी पर शादी के लिये दबाव बनाया जाने लगा। वेद प्रकाश नेता था लिहाजा वादे इरादे कर लोगों को टालना उसके लिये कोई नई बात नहीं थी। नेतागीरी का यही फलसफा उसने अभिलाषा पर भी आजमाया और शादी की बात को टाल दिया। टालने के अंदाज में उसने कह दिया कि वो डॉक्टर अभिलाषा से 30 जून के रोज कोर्ट मैरिज कर लेगा। बस इसी के बाद कोर्ट मैरिज के लिये कागजात तैयार कराए गये। दुल्हन बनने वाली डॉक्टर ने हाथों में मेंहदी भी रचाई। पर क्योंकि वेद प्रकाश शादी को लेकर संजीदा था ही नहीं वो तय वक्त पर कोर्ट नहीं पहुंचा। और न ही फोन उठाया। शादी की तारीख निकल गई और हाथों में मेहंदी रचाए डॉक्टर दुल्हन कॉर्पोरेटर वेद प्रकाश का इंतजार करती रह गई।
कैसे लिया धोखे का बदला
इधर वेद प्रकाश ने इस पूरे मामले को हल्के में लिया। दो-तीन दिन बाद वो लेडी डॉक्टर से मिलने खुद ही उसके घर पहुंच गया। वेद ने सबसे पहले अभिलाषा को पहले से तैयार कहानी सुनाई कि 30 जून को वो शादी के लिए कोर्ट क्यों नहीं पहुंच सका और क्यों उसका फोन स्विच ऑफ था। मगर अभिलाषा ने उसकी बात अनसुनी कर दी। वो वेद को पीने के लिये जूस का गिलास पकड़ा कर नहाने के लिये बाथरूम चली गई। फिर कुछ ही मिनट बाद उसने वेद को भी बहाने से वाशरूम के अंदर बुला लिया। जूस का गिलास और उसमें मिली बेहोशी की दवा तब तक असर कर चुकी थी। वेद के बेहोश होते ही डॉक्टर अभिलाषा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटा और फिर कमोड में उसे फ्लश कर दिया।
इश्क का ऐसा जुनून… शादी से वार्ड पार्षद प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका ने काट डाला प्राइवेट पार्ट और फिर टॉयलेट में कर दिया…!!
— राहुल यादव (#मैं_हूँ_PDA_परिवार) (@rahulyadav72700) July 3, 2024
मामला सारण जिले में मढ़ौरा नगर पंचायत का है। जानकारी के अनुसार, इस दिल दहलाने वाली दर्दनाक वारदात को अंजाम देने वाली महिला चिकित्सक (Lady Doctor) एक… pic.twitter.com/CO5Xc1dtRd
फोन करके खुद ही बुलाई पुलिस
इतना ही नहीं बेखौफ लेडी डॉक्टर ने खुद पुलिस को फोन कर इस वारदात की खबर भी दी। पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो देखा कि वेद वॉशरुम के फर्श पर खून से लथपथ बेहोश पड़ा है और अभिलाषा उसके नजदीक ही फ्लोर पर हाथ में चाकू लिए बैठी है। वेद के धोखे ने उसे इस कदर नफरत से भर दिया था कि न तो उसे अपने किये का कोई पछतावा था और न ही अपने जुर्म को कबूल करने में कोई शर्म। पर पुलिस ने सबसे पहले वेद की जख्मी हालत देखते हुए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया और फिर अभिलाषा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मौके से पुलिस ने सबूत के तौर पर चाकू भी बरामद कर लिया।
बाप रे बाप! सारण में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का गुप्तांग काट दिया।
— Gunjan kushwaha (मौर्या) (@Gunjanmaurya108) July 2, 2024
दरअसल, लड़के ने दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया था। #BiharNews #loveislandusa #RelationshipRuined #private #india #Trending #Patna #chhapra pic.twitter.com/g3lvqNnRdx
लेडी डॉक्टर ने कबूला अपना जुर्म
थाने आकर अभिलाषा ने अपना जुर्म तो कबूला ही साथ ही दो साल से उसके साथ जो कुछ हुआ और उसने इतना भयानक कदम क्यों उठाया ये भी पुलिस को तफ्सील से बताया। अभिलाषा ने बताया कि उसका वेद से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। वो शादी का झूठा वादा कर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। इतना ही नहीं बीते दो सालों में वो दो बार लेडी डॉक्टर का अबॉर्शन भी करवा चुका था। अभिलाषा इन दो सालों में जब भी वेद से शादी की बात कहती वो हमेशा कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल दिया करता। डॉ. अभिलाषा ने बताया कि जब उसके भाई ने मामले में दखलअंदाजी की तो वेद अभिलाषा से 30 जून को कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हो गया। सारे कागजात तैयार हो चुके थे मगर हमेशा की तरह वेद इस बार भी तय वक्त पर कोर्ट नहीं आया। लिहाजा एक बार फिर दोनों की शादी नहीं हो पाई। अभिलाषा समझ चुकी थी कि वेद उसे धोखा दे रहा है और उसका प्यार हवस से ज्यादा और कुछ नहीं है। अभिलाषा ने पुलिस को एलानिया बताया कि वेद की इन्हीं हरकतों से तंग आकर उसने बदला लेने की गरज से ये कदम उठायाष फिलहाल पुलिस ने अभिलाषा को गिरफ्तार कर लिया है और वेद को इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल वेद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मगर जिंदा रहते हुए भी वो जिंदगी भर न लेडी डॉक्टर का प्यार भुला पाएगा और न नफरत।
-
Jobs1 month ago
RRB NTPC Exam 2024 Notification , Syllabus,Eligibility Criteria,Qualification,Exam Fees,Exam Pattern,Salary सब कुछ जो आप जानना चाहते है।
-
मनोरंजन5 months ago
जाने Ridhima Pandit के बारे में जिनकी Shubman Gill के साथ शादी की अफवाह खबर को लेकर चर्चा में है
-
रेलगाड़ी1 month ago
ऐसी आम ट्रेन जो सूरत जैसे बड़े स्टेशन जो रुकती नहीं है- हैरान कर देगा
-
स्वास्थ्य1 month ago
Vitamin C: आम जीवन में महत्व – एंटी एजिंग , एंटीऑक्सीडेंट,
-
मोबाइल7 months ago
abc id kaise banaye-abc id card-how to create abc id
-
स्वास्थ्य3 months ago
Calcium (कैल्शियम)से भरपूर फल ,सब्जिया और डेरी प्रोडक्ट जो आपके हड्डियों में जान डाल देंगे
-
मनोरंजन7 months ago
Bade Miyan Chote Miyan to Love Sex Aur Dhokha 2- 6 movies to be released in theaters and OTT in April
-
रेलगाड़ी9 months ago
लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर , निरस्त हुई दो ट्रेने